अमरोहा, अप्रैल 3 -- गजरौला। ग्रामीण को चार लोगों ने घेरकर पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव चाकीखेड़ा निवासी गुड्डू बीती दो अप्रैल को सुबह करीब सात बजे किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि पक्का पुल के बराबर में ईंट भट्ठे के पास थाना क्षेत्र के गांव कुमराला के रहने वाले विशाल, बिट्टू और उसके छोटे भाई व बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी भोलू ने रोककर गालीगलौज शुरू कर दी। मना करने पर चारों ने अचानक घेरकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.