ग्रामीण को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पांच पर रिपोर्ट
बदायूं, जून 19 -- ग्रामीण को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में थाना पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। यह मामला थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया का है। यहां की रहने वाली अंजू भारती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि गुरुवार को उसके पिता राजेश आवश्यक कार्य के लिए गांव में कहीं जा रहे थे। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने घेरकर गाली गलौज की। इसका विरोध किया तो उसके पिता को खंभे से बांधकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के पुजारी, सुभाष व शिवा पुत्रगण नेकसू और उसके सहयोगी प्रदीप और अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस मामले की जांच मे जुटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.