रामपुर, मई 9 -- खजुरिया थाना क्षेत्र के महतोष गांव निवासी जर्रार हुसैन अपने खेत में गेहूं काटने गया था। इस दौरान खेत पर मौजूद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साबिर,फारूख और मारूफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...