रुडकी, मई 8 -- लक्सर, संवाददाता। एक ग्रामीण ने तुगलपुर गांव निवासी एक नामजद समेत अन्य लोगों पर धमकाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात मई की शाम करीब सात बजे वह दवाई लेने एक डॉक्टर की दुकान पर गए थे। वहां पहले से मौजूद चिरंजीत निवासी तुगलपुर व अन्य लोग बैठे थे। आरोप है कि चिकित्सक के बारे में पूछने पर आरोपी उनसे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई।शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।खानपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में चिरंजीत समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही...