ललितपुर, जून 8 -- ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़वा में ग्रामीण के साथ विपक्षियों ने गाली गलौज और मारपीट की। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया। ग्राम पडवां निवासी हरदास पुत्र हरउ ने कोतवाली महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि सात जून को दोपहर करीब दो बजे उसका विवाद उसके ही गांव में रहने वाले विपक्षी बल्लू पुत्र बड़े कुशवाहा से हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बल्लू ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उससे गाली गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...