रुडकी, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गगनौली गांव में खेत में प्रतिबंधित मांस पड़ा मिलने की सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को नष्ट कराकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गगनौली गांव के पास एक ग्रामीण के खेत में संरक्षित पशु का मांस पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस को कब्जे में लेकर गड्ढा खुदवाकर उसे नष्ट कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...