शाहजहांपुर, मार्च 25 -- निगोही। जालसाज ने ग्रामीण के खाते से 39000 रुपये उड़ा लिये। थाना निगोही के महुराइन गांव निवासी हरिपाल ने बताया कि उसका बड़ौदा उप्र की चेना रूरिया शाखा में खाता चल रहा है। 23 मार्च को हरिपाल के खाते से 39000 रुपये निकल गये। पैसे निकलने की जानकारी मिलते ही हरिपाल के पैरो तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...