पूर्णिया, फरवरी 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में संचालित ग्रामीण कृषि अनुभव (रावे) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रही कृषि स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं के शैक्षणिक एवं व्यवहारिक कार्यों का निरीक्षण भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया के वैज्ञानिकों की टीम ने किया। निरीक्षण कार्यक्रम केवीके के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार इस माह के प्रारंभ में 12 कृषि स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं ने रावे कार्यक्रम के अंतर्गत केवीके जलालगढ़ में योगदान दिया है। यह कार्यक्रम छात्रों को कक्षा आधारित पढ़ाई के साथ साथ ग्रामीण परिवेश में कृषि की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को प्रतिदिन प्रथम एव...