ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा
मथुरा, जून 14 -- थाना नौहझील के अंतर्गत गांव सामंतागढ़ी निवासी व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की तो पता चला कि मृतक ने रात को दोस्तों के साथ बाउंड्री पर बैठ कर शराब पी थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थिति में गिरने से मौत हो गयी। परिजनों ने तीन नामजदों पर हत्या कर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शनिवार सुबह गढ़ी सामंता, नौहझील निवासी सामलिया (45) गांव के समीप एक प्लॉट की बाउंड्री के समीप मृत अवस्था में पड़ा था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदंबा सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान पाया कि शुक्रवार रात सामलिया ने अपने दोस्त राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.