बागपत, फरवरी 19 -- रमाला। किशनपुर गांव में मकानों के बाहर दीवारों पर कालिख पोतने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दूसरे दिन प्रिंस रूहेला के मकान पर असमाजिक तत्वों ने काला रंग डाल दिया। प्रिंस रूहेला ने अपने मकान की दीवारों पर कालिख पोतने का अज्ञात असमाजिक तत्वों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। प्रिंस रूहेला ने बताया कि वह बुधवार की रात अपने मकान में परिवार के साथ सोया हुआ था। सुबह जब परिवार के सभी लोग नींद से जागे, तो मकान के बाहर दीवारों पर काला रंग पडा हुआ मिला। घर के मुख्य दरवाजे पर काला तेल बिखरा हुआ था। उन्होंने अपने मकान पर कालिख पोती हुई और दरवाजे पर काला तेल पड़ा हुआ देखकर पड़ोसियों से पुछताछ की, लेकिन सभी ने घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं दो दिन पहले किशनपुर निवासी शन्नी ने भी थाने में थाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.