संभल, दिसम्बर 8 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव सीडल माफी में जमीन के सौदे को लेकर चल रहा विवाद अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने समुदाय के दूसरे ग्रामीण की जमीन बेचने के लिए सौदा तय किया और उसी समय रुपये भी ले लिए, लेकिन बाद में जमीन उसी खरीदार के नाम करने के बजाय किसी और के नाम बैनामा कर दी। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। तकरीबन तीन महीने से पंचायतें लगातार बैठ रही थीं, लेकिन आरोपी न तो पैसा लौटाने को तैयार हुआ और न ही जमीन वापस कराने को। रविवार शाम फिर से गांव की पंचायत बुलाई गई। पीड़ित पक्ष ने पैसे वापस दिलाने की मांग उठाई। घंटों चली पंचायत के दौरान भी आरोपी ग्रामीण अपने रुख पर अड़ा रहा और रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया। इस पर पंचायत ने कड़ा फैसला सुनाते हुए आ...