रुडकी, मई 7 -- लक्सर, संवाददाता। वार्ड नंबर आठ निवासी संजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने सलेमपुर बक्काल में प्लाट खरीदकर एक कमरा बनवाया। आरोप लगाया कि 24 अप्रैल को अंबेडकर नगर निवासी सरला, नरेश ने 10-12 लोगों के साथ हमला बोल दिया। साथ ही ट्रैक्टर से मकान की दीवार तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...