ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पर निगरानी की छापेमारी
छपरा, अक्टूबर 15 -- आय से अधिक संपत्ति का मामला, चार ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और संपत्ति के दस्तावेज मिलने की सूचना फोटो 29 छापेमारी करते विजिलेंस के डीएसपी और टीम में शामिल सदस्य छपरा, हमारे संवाददाता। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को बिहार के तीन जिलों और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई ग्रामीण कार्य विभाग के जांच एवं गुणवत्ता, सारण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। छपरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र सरोवर के पास उनके कार्यालय में भी निगरानी की टीम पहुंची और करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। हालांकि, छपरा स्थित कार्यालय से कोई खास आपत्तिजनक सामग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.