गया, मार्च 13 -- शेरघाटी प्रखंड में नवादा-दोमुहान सड़क का निर्माण कार्य चार महीनों से बंद है। सड़क निर्माण अधूरा रहने के कारण आधा दर्जन गांवों के लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से सड़क की हालत और खराब हो गई है। सड़क पर बिछाए गए पत्थर और कई जगह उभर आए गड्ढों के कारण राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर छोटे वाहनों और बाइक सवारों के लिए इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है।नवादा के ग्रामीण भीरा पासवान और कांग्रेस कुमार ने बताया कि चार महीने पूर्व विधानसभा चुनाव के ठीक पहले निर्माण शुरू किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पत्थर बिछाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन लोग गिरकर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.