दरभंगा, अप्रैल 15 -- विजय राय,बेनीपुर। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बेनीपुर क्षेत्र के चार प्रखंड में विभिन्न सड़कों का निरीक्षण भू नियंत्रण प्रमंडल छपरा के कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार ने किया तथा जांच रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारी को भेजने की बात कही गई। सूत्रों को मुताबिक ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल बेनीपुर के अलीनगर, घनश्यामपुर, तारडीह, बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र की सड़क मरम्मत, नवीकरण आदि कार्य की जांच छपरा से आए ईई ने की। बेनीपुर प्रमंडल कार्यालय का भी गहन निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक कार्यालय का रखरखाव, मापी पुस्तिका, अधिकारियों व कर्मचारियों के कामकाज की कार्यशैली आदि का जांच की। इस दौरान बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता प्रेमचंद्र झा, सहायक अभियंता सुनील कुमार, जेई आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...