एटा, मई 13 -- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं परम्परागत कारीगरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड दोना-पत्तल निर्माण से जुड़े कारीगरों को निशुल्क दोना मेकिंग मशीन वितरित किए जाने की योजना संचालित की जा रही है। जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के परंपरागत दोना-पत्तल बनाने वाले कारीगरों एवं इस उद्योग में रुचि रखने वाले 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उद्यमी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत ऑनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन विकल्प के माध्यम से अपना आवेदन पत्र यथाशीघ्र भरें तथा आवश्यक प्रपत्रों सहित अपलोड करें। बताया कि अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित स्कोर कार्ड में ...