बिजनौर, सितम्बर 11 -- शुक्रवार को बिजनौर दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में नवनियुक्त सदस्य सौरभ राणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क, 5 जी विस्तार फाइबर नेटवर्क के प्रभावी उपयोग और साइबर जागरूकता के मुद्दे उठाए। उन्होंने कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मोबाइल टावर बढ़ाने और कॉल ड्रॉप की समस्या दूर करने की मांग की। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायतों में साइबर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक से पूर्व दूरसंचार विभाग के डीजीएम बिजनेस मेरठ नरेश कुमार सागर, जीएम बिजनेस मेरठ नीति सिंह और जीएम बिजनौर ललित मोहन ने सौरभ राणा को बुके देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...