मुंगेर, मार्च 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की देर शाम प्रखंड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थापित चैती दुर्गा की प्रतिमा पूरे भक्ति-भाव के साथ विभिन्न नदी और पोखरों में विसर्जित कर दी गई। गाजे बाजे और भक्ति गीतों के साथ विभिन्न पूजा समितियों द्वारा विसर्जन के दौरान लोग भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कहीं सादगी के साथ तो कहीं भारी भरकम भक्तों के समूह के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। नगर के नंदलाल बसु चौक और कन्या मध्य विद्यालय के समीप स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा में भक्तों का भारी समूह भक्ति भाव के साथ शामिल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.