पीलीभीत, मार्च 5 -- पीलीभीत। जंगल में लकड़ी काटने गए लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। इसमें दारोगा समेत सात लोग घायल हो गए। वन दारोगा की तरफ से ग्राम प्रधान समेत 14 लोगों को नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वनकटी चौकी पर तैनात बुलंदशहर के डिबाई में रहमापुर निवासी वन दारोगा सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च की रात में बनकटी सेक्शन में गश्त कर रहे थे। तभी जानकारी मिली कि कुछ लोग मरौरी की तरफ कुल्हाड़ी डंडा और धारदार हथियार व देशी असलह लेकर मरौरी क्रासिंग मचान की तरफ जंगल में लकड़ी काटने व जंगली जानवरों बाघ का शिकार करने गए थे। जानकारी मिलने पर वनचौकी पर तैनात वन रक्षक सचिन सिंह, वन रक्षक राम स्वरूप, राम मूर्ति, दैनिक श्रमिक कालीचरन को लेकर गश्त पर निकले। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.