मुरादाबाद, फरवरी 17 -- बिलारी क्षेत्र में फर्जी शिकायतें भेजने का अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण और उसके परिवार वालों के नाम से आईजीआरएस पर शासन में आठ शिकायतें की गईं। ग्रामीण को इसका पता भी नहीं चला। पीड़ित ग्रामीण ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि इस तरह उसके नाम से की जा रही शिकायतों के कारण लोग उससे और उसके परिवार वालों को दुश्मन की नजर से देखने लगे हैं। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने बिलारी एसएचओ और साइबर सेल को जांच कर फर्जी शिकायत करने वाले का पता लगाने का आदेश दिया है। थाना बिलारी के गांव धमावली निवासी महिपाल सिंह ने मंगलवार को ग्राम प्रधान पति नवल किशोर समेत अन्य लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें महिपाल ने बताया कि उनके और उनके बेटों सुनील कुमार व अशोक कुमार और भाई रतन सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.