ग्रामीण एसपी ने किया सीमा क्षेत्र एवं थाना का निरीक्षण
मधुबनी, जुलाई 31 -- लौकही। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ शुक्रवार को लौकही एवं लौकहा थाना पहुंचे। यहां वे लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार तथा से लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार से अलग- अलग थाना में दर्ज विभिन्न मामलों की अद्यतन जानकारी लिए। इसके अलावे कोर्ट द्वारा भेजे गए वारंट, कुर्की जब्ती आदि मामलों के निष्पादन के सम्बंधन में जानकारी लेते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रुप से गश्ती करने, आपराधिक व असमाजिक तत्त्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिये। वे थरुआही पहुंचकर सीमा क्षेत्र का भी निरीक्षण किये। इस क्रम में वे एसएसबी के अधिकारियों से भी शराब आदि के सम्बंध में जानकारी लिये। मौके पर उन्होंने सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.