बागेश्वर, जून 23 -- कपकोट, संवाददाता। ग्रामीण उत्थान समिति कपकोट ने मंगलवार को अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा पिछले 47 वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा समिति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को याद किया गया। पनौरा स्थित समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक उमेश जोशी ने 47 वर्षों की यात्रा और अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उस समय की सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए समाज के उत्थान के उद्देश्य से समान विचारधारा वाले सहयोगियों के साथ मिलकर संस्था की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, महिला समूहों के गठन, सामाजिक जागरूकता और खनन के विरोध जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य क...