ग्रामीण इलाकों में 12 नये डाकघर खोलने के लिए सांसद ने मंत्री को लिखा पत्र
जहानाबाद, अगस्त 25 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में 12 नए डाकघर खोलने की मांग उठी है। जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इस संबंध में केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र भेजकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय आवश्यकता और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए चिन्हित स्थानों पर नए डाकघरों की स्थापना बेहद जरूरी है। मोदनगंज प्रखंड की देवरा पंचायत अंतर्गत पथरपुर, घोसी प्रखंड की शाहपुर पंचायत अंतर्गत शाहपुर, रतनी फरीदपुर प्रखंड की सोहैरा पंचायत अंतर्गत मल्लहचक, मखदुमपुर प्रखंड की सुमेरा पंचायत अंतर्गत पंडा विगहा और काको प्रखंड के सेवायत, मखदुमपुर प्रखंड की पुनहदा पंचायत अंतर्गत सुगना विगहा, निमचक बथानी प्रखंड के सेरन ग्राम, मोड़हा प्रखंड के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.