इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। गर्मी शुरू होते ही बिजली ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब है। हालत ये है कि गांवों में मुश्किल से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसके चलते लोग परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह तक आंधी-पानी के कारण ज्यादा गर्मी नहीं रही लेकिन अब गर्मी की शुरुआत हुई है और बिजली परेशान करने लगी है। शासन के निर्देशों के अनुसार जिला मुख्यालय को 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए।पिछले दिनों बिजली विभाग ने काफी कामकाज कराया था। उम्मीद थी कि ओवरलोडिंग की समस्या नहीं रहेगी और बिजली मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। गर्मी आते ही गांवों को मुश्किल से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ताखा तहसील में दस से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। चकरनगर में भी 10 ...