ग्रामीण इलाकों में बुकिंग का समय घटने से मिलेगी राहत
उरई, मार्च 25 -- उरई। ग्रामीण क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने अब 45 दिन की समय सीमा घटाते हुए बुकिंग के लिए 25 दिन का समय निर्धारित कर दिया है। ऐसे में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 25 दिन के अंदर उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे जिससे उनको घर पर सिलेंडर की डिलीवरी कर दी जाएगी हालांकि उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए यह मियाद 45 दिन की रहेगी। ईरान इजरायल युद्ध के दौरान लड़खड़ाई गैस की आपूर्ति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग समय से उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी को लेकर प्रतिबद्ध है। लगातार कालाबाजारी और जमाखोरी के विरुद्ध अभियान भी चलाया जा रहा है जिससे कोई भी गड़बड़ी न कर सके। ऐसे में शासन द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की गई है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.