शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में बारिश में गर्मी तापमान में कमी आई है, लेकिन बारिश ने जिले का बिजली नेटवर्क कई जगह से ध्वस्त हो गया, जिसके चलते इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रही। जिले के कांट इलाके में लाइन ब्रेकडाउन होने से अभायन फीडर की बिजली सप्लाई बंद रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खुदागंज विद्युत उपकेंद्र के टाउन एरिया में लाइन ब्रेकडाउन होने से समस्या का सामना करना पड़ा। इसी तरह तिलहर क्षेत्र के बंथरा विद्युत उपकेंद्र को दी जाने बाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से तीन घंटे बिजली सप्लाइ बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के लोगों को परेशानी के साथ पानी की समस्या से जूझना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...