सीवान, मार्च 4 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के निखती खुर्द शिवमंदिर परिसर में होली के पवन मौके पर गांव के बड़े-बुजुर्गों ने होली की पारंपरिक गीत (फगुआ) गाया। गांव देहात से विलुप्त हो रहे होली की पारंपरिक गीतों को जिंदा रखने की एक कोशिश की गई। होली (फगुआ) की शुरुआत लइका हो गोपाल, लइका हो गोपाल कूद पड़े यमुना में से हुई। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती से जुड़े गीत होली खेल रहे शिवशंकर गौरा पार्वती संग से हुई। बाबा महेन्द्रनाथ, हरिहरनाथ और वैद्यनाथ को होली गीत के माध्यम से याद किया गया। वहीं भगवान राम और सीता से जुड़े होली गीत, सिया निकले अवधवा की ओर होरिया खेले रामलला व राधा-कृष्ण से जुड़ी होली गीत, राधा घोरअ ना अबीर बगिया में अइले कन्हैया और राधा संग होली खेल रहे घनश्याम आदि पारंपरिक होली गीत को बुजुर्गों ने बड़े दमख...