ग्रामीण इलाकों में किसानों को गैलन में डीजल न मिलने से परेशानी
चंदौली, मई 28 -- शहाबगंज। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर गैलन में किसानों को डीजल नहीं मिलने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। खासकर शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह और किसानों के खेती-बाड़ी के कार्यों पर इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग गैलन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं, लेकिन तेल न मिलने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक सख्ती और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कई पेट्रोल पंप संचालकों ने खुले गैलन में पेट्रोल और डीजल देने पर रोक लगा दी है। पंप संचालकों का कहना है कि बिना उचित कारण और पहचान के गैलन में तेल देने पर कार्रवाई का डर बना हुआ है। इसी वजह से अधिकांश पंप संचालक गैलन में तेल देने से बच रहे हैं। यह भी पढ़ें- यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.