सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। अब विधिक सेवाओं की पहुंच ग्रामीण इलाकों तक होगी। साथ ही विधिक सेवा गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार भी होगा। इसके लिये राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक बहुउपयोगी वाहन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर को उपलब्ध कराया है। इस वाहन को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन ने सोमवार को न्यायिक अधिकारीगणों की उपस्थित में हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर अपर जिला जज/राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी भगीरथ वर्मा ने बताया कि यह वाहन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा। जिससे लोगों को कानून की जानकारी होगी। साथ ही विधिक सेवा गतिविधियों का...