रांची, मई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन के पास से पुलिस की टीम ने चोरी की एक दर्जन बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि शहर के आसपास के इलाकों के हाट बाजार से बाइक चुराते हैं। इसके बाद चेचिस और नंबर प्लेट बदलकर बाजार में बेच देते हैं। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि नामकुम इलाके में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर एसएसपी के निर्देश पर मुख्यालय वन डीएसपी अमन पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- स्मैक तस्कर समेत सात गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और स्मैक बरामद पेज 3 : स्मैक तस्कर समेत सात गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और ...