लखीसराय, अप्रैल 12 -- चानन, निज संवाददाता। जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, उसी तरह से भू-जलस्तर नीचे जा रहा है। जिन इलाकों में कभी कंआ और हैंडपंप से पलभर में पानी मिल जाता था, वहां अब कड़ी मेहनत के बाद भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। जाहिर है यह घटते जलस्तर का परिणाम है। इसे देखते हुए सरकार द्वारा हर घर नल जल योजनाएं चलाई गई। इन योजनाओं के जरिए हर वार्ड में टंकी बैठा कर घरों तक पाइप बिछाया गया, इसके बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहे है। पहाड़ी इलाके में तो स्थिति ओर भी खराब है। यहां गर्मी के शुरूआती दिनों से ही पानी की किल्लत जारी है। ग्रामीण इलाके में घरों तक पीएचईडी के माध्यम से पाइप बिछाया गया, लेकिन काम में काफी लापरवाही बरती गई, जिस वजह से कहीं कायदे से पानी नहीं मिल पा रहा है। ----दर्जनों सरकारी चापाकल खराब: पीएचईडी द्वारा ग्रामीण इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.