देवघर, अगस्त 14 -- भारतीय जनता पार्टी देवघर प्रखंड ग्रामीण में बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व देवघर प्रखंड के ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद राय ने किया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारे के साथ कोयरीडीह ऊपर बाजार से नीचे बाजार तक तिरंगा रैली निकाली। साथ ही लोगों से जनसंपर्क कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर के छत पर हर घर में तिरंगा अवश्य लगाने के लिए जागरुक किया गया। जिससे सबों में देश भक्ति का जूनून पैदा हो। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में अशोक सिंह,पवन कुमार पाण्डेय महामंत्री देवघर प्रखंड ग्रामीण, नुनेश्वर राऊत, प्रवीण राय, बासुदेव यादव, खागेश्वर सिंह,शंकर तुरी, जनार्दन सिंह, औंकार राऊत, उपेन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.