पटना, जनवरी 30 -- ग्रामीण कार्य विभाग की सुलभ संपर्कता योजना के तहत ग्रामीण संपर्कता को और अधिक मजबूत करने के लिए राज्य के 24 जिलों में 73 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन 24 जिलों में कुल 254.40 किमी नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण पर 515 करोड़ से भी अधिक की राशि खर्च की जाएगी। सुलभ संपर्क योजना के तहत राजधानी पटना के लिए सबसे अधिक कुल 20 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। पटना के ग्रामीण इलाकों में कुल 25.115 किमी नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर कुल 48.59 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। लखीसराय के लिए 14 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 14.12 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इसी तरह नालंदा में कुल सात योजनाओं के लिए 32.68 करोड़, जहानाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.