कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अंतर्गत जिले और प्रखंड स्तर पर कार्यरत कर्मियों को विगत चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिले में आवास योजना के जिला समन्वयक, प्रशिक्षण समन्वयक, लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावे प्रखण्ड स्तर पर भी कर्मी कार्यरत हैं। आवास योजना के जिला समन्वयक सोनी कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग रांची से मानदेय भुगतान के लिए कोई भी राशि का आवंटन नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य स्तर पर यह समस्या कर्मचारियों के साथ बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी धीरे-धीरे अपने काम को छोड़ने को विवश हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...