बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। आजीविका मिशन ग्रामीण (एनआरएलएम) द्वारा ग्रामीण आबादी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब एनआरएलएम द्वारा राशनकार्डधारकों (अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी) स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसका उद्देश्य रूचि के उद्योगों का प्रशिक्षण दिलाकर समूहों एवं बैंक से कर्ज दिलाकर उद्योग स्थापित कराना है ताकि वह आत्मनिर्भर बनने के साथ आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें।जिले के लगभग छह लाख आठ हजार कार्डधारक हैं। इसमें तीन लाख को समूह से जोड़ने का लक्ष्य शासन की ओर से एनआरएलएम को दिया गया है। इसमें अभी तक 20 हजार को जोड़ा जा चुका है। ब्लॉक और पंचायत स्तर पर रोजगार सेवक व समूह सखी घर-घर जाकर लोगों को समूह में जुड़ने से मिलने वाले लाभ यथा सरकारी योजना, बैंक लोन आदि की जानकारी दे र...