ग्रामीण आजीविका मिशन में वाराणसी फिर प्रदेश में अव्वल
वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी, हिटी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) लखनऊ मुख्यालय द्वारा जारी रैंकिंग में जून में वाराणसी को पुनः प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यालय द्वारा हर माह विभिन्न इंडीकेटर के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। मई में भी जनपद की रैंकिंग प्रथम रही। पिछले वित्तीय वर्ष में वाराणसी आजीविका मिशन ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान बरकरार रखा था। इसके लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने जनपद को सम्मानित भी किया था। एनआरएलएम के उपायुक्त पवन कुमार सिंह ने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार देखने को मिला है। उन्हें न केवल खुलकर जीवन जीने की आजादी मिली है, बल्कि रोजगार के विभिन्न अवसर भी मिले हैं। आजीविका मिशन महिलाओं को आर्थिक, शैक्षिक, राजनैतिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.