चाईबासा, जुलाई 15 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गैर-सरकारी संस्था प्रदान के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, पीएमयू के सदस्य तथा संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में प्रदान द्वारा जिले के सदर चाईबासा, हाटगम्हरिया, टोंटो, चक्रधरपुर, सोनुआ और बंदगांव प्रखंडों में संचालित लिफ्ट सिंचाई, मछली पालन, हल्दी प्रसंस्करण, कृषि आधारित गतिविधियों और अन्य आजीविका कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रदान और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को आजीविका योजनाओं से जोड़ने...