बेगुसराय, फरवरी 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के बजट को एनडीए नेताओं ने सराहना की है। स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार ने रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए एक एकीकृत वस्त्र कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें राष्ट्रीय फाइबर योजना, वस्त्र क्लस्टर विकास, हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा समर्थन, टेक्स-इंडिया पहल और समर्थ 2.0 जैसे घटक शामिल हैं। विशेष रूप से मेगा वस्त्र पार्क, तकनीकी वस्त्रों का विकास और महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के माध्यम से खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जाएगा। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट वास्तव में विकास का रोडमैप प्रस्तुत करने वाला एवं देश के भविष्य को सशक्त करने वाला बजट है। यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि गरीब, ...