मथुरा, जून 20 -- भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार ने आनुवंशिक सुधार, संरक्षण व उत्कृष्ट बकरी जर्मप्लाज्म के प्रसार के लिए वेटेरिनरी विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बकरी की उत्पादकता एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने में ऐसी प्रौद्योगिकियों की संभावित भूमिका पर चर्चा की। डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार ने उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान, नैदानिक तथा पशुधन विकास संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने टीचिंग वेटरिनरी क्लिनिकल कॉम्प्लेक्स, लाइव स्टॉक फार्म कॉम्प्लेक्स, विभिन्न प्रयोगशालाओं, शिक्षण सुविधाओं तथा विश्वविद्यालय की विशिष्ट बकरी इकाई का भ्रमण किया। यह भी...