बागपत, जुलाई 5 -- बड़ौत। 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (एयर, स्मॉल बोर एवं शॉटगन) 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जनपद बागपत का नाम रोशन करने वाले युवा निशानेबाज अभिषेक दांगी का उनके गुरु एवं प्रशिक्षक कोच विपिन दांगी की कोताना रोड स्थित शूटिंग रेंज पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बागपत सांसद के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर अभिषेक का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने अभिषेक दांगी को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन आज पूरे जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। यह भी पढ़ें- काशी के निशानेबाजों ने जीते 22 स्वर्ण समेत 46 पदक इस अवसर पर डॉ. संजीव आर्य, सतीश चौधरी, सतपाल सिंह, बलजोर सि...