भदोही, मार्च 22 -- गोपीगंज/औराई, हिटी। जिले के ग्रामीण अंचलों में भी शनिवार को पूरे अकीदत एवं एहतराम के साथ ईद पर्व मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाईयां दीं। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के अफसरों एवं जवानों ने पूरे दिन चक्रमण किया। गोपीगंज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में ईद ऊल फितर का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शनिवार को सुबह नए परिधान में सज-धज के साथ निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने आस-पास मस्जिदों में नमाज अदा की। नगर में गिराई एवं फूलबाग ईदगाह में नमाज पढ़ी गई। गिराई स्थित ईदगाह पर हाफिज अनिसुल कादरी एवं फूलबाग में हाफिज गुलाम मुर्तुजा ने नमाज अदा कराया। नमाज के के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। शाही मस्जिद सराय महाल में हाफीज मोहम्मद अवैश, मुजाहिद मस्जिद नई बस्...