भदोही, अप्रैल 23 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीणों की बैठक गुरुवार की शाम चकवा महावीर मंदिर परिसर में हुई। इसमें बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए ब्लाक स्तर पर फागिंग कराने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि नहर से सटे सिंहपुर, चकवा महावीर, अछवर, रामापुर समेत कई गांव में दूषित पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नहर में पानी छोड़ने के साथ बंद कर दिया जा रहा है। ऐसे में खेतों और नहर से सटे गड्डों में गंदा पानी एकत्रित हो गया है। इन स्थानों पर मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जा रहा है कि शाम ढलते ही घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। इस मौके शोभनाथ, अन्नू सिंह, हरेंद्र प्रताप, राजीव, रमाकांत आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.