भदोही, फरवरी 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शबान माह में शब-ए-बरात का पर्व मंगलवार को मनाया गया। जिले के ग्रामीण अंचलों एवं नगर में रात को लोग गुनाहों से तौबा कर अल्लाह की इबादत में मसरूफ रहे। इस दौरान सजी महफिल में पर्व की अहमियत और फजीलतों के बारे मे बताया गया। पूरी रात गुलजार रहे इबादतगाह में विशेष नमाज अदा की गई और कुरआन पाक का तिलावत किया गया। इबादातगाह और घरों में इबादत कर रहे लोग आस-पास दरगाह शरीफ पर पहुंच कर जियारत और अपने परिवार के मरहूम की कब्र पर उनकी मगफिरत के लिए दुआख्वानी की। पर्व पर घरों में विभिन्न पकवान बनाकर अपने घर परिवार के मरहूम लोगों की मगफिरत के लिए फातिहा ख्वानी कराया गया। पूरी रात जागकर अपने घर और इबादतगाहों में अल्लाह की इबादत करते हुए विशेष नमाज अता की गई। इस दौरान अहमियत और फजीलतों के बारे में बताते हुए कहा क...