फिरोजाबाद, मई 30 -- फिरोजाबाद। जनपद के ग्रामीण अंचलों में दर्जनों गांवों के लोगों को शुक्रवार की रात अंधेरे में काटनी पड़ी। आंधी थमने के बाद विद्युत कर्मचारी पोल सही करने में जुट गए। लगातार 24 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आंधी प्रभावित गांव में बिजली का करंट दौड़ने में सफलता हासिल हो सकी। आंधी और बारिश के चलते ग्रामीण अंचलों के चार विद्युत उपकेंद्रों पर 37 विद्युत पोल गिरने के विद्युत विभाग के अलावा ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण क्षेत्र चंद्रजीत ने बताया कि जनपद के जसराना विद्युत उपकेंद्र, रजावली विद्युत उपकेन्द्र, पचोखरा विद्युत उपकेन्द्र के अलावा टूंडला विद्युत केंद्र के अंतर्गत लगभग 35 विद्युत पोल गिरने से दर्जनों गांव की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। यह भी पढ़ें- अंधेरे में दो लाख की आबादी, बिजली पानी क...