सहारनपुर, फरवरी 28 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस शिविरार्थियों ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों ने मलिन बस्ती, रणजीत कॉलोनी व मलिक कॉलोनी में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान का महत्तव बताते हुए जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों को एसआईआर प्रक्रिया की भी जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. गौरव बालियान ने छात्रों से आह्वान किया कि वे मतदान के लिए समय निकाले और अपनी जिम्मेदारी कभी न टाले। डॉ. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि आपकी वोट आपकी ताकत है और तर्जनी पर लगा निशान लोकतंत्र की असली ताकत है। इस दौरान डॉ. शाहनजर, डॉ. कुसुमलता, डॉ. टीना, डॉ. विनीत, लोकेश शर्मा और राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.