चंदौली, मार्च 16 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को लेकर सोमवार को नियामताबाद गांव में राजस्व विभाग की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें नायब तहसीलदार अमित सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।इस दौरान कई ग्रामीणों ने मुआवजे और जमीन संबंधी मुद्दों को उठाया। ग्रामीण संजीव सिंह ने बताया कि पूर्व में मुआवजा तय होने के बावजूद कई परिवारों के मकान और अन्य निर्माण को राजस्व अभिलेखों में तालाब की जमीन में दर्ज कर दिया गया है।उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए संबंधित तालाब का सीमांकन कराकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। वहीं ग्रामीण अखिलेश सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में उनका कुआं प्रभावित हुआ है, लेकिन अभी तक उसका मुआवजा नहीं मिला है। इसके अलावा चौड़ीकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.