मुंगेर, जून 27 -- धरहरा, एक संवाददाता। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने के लिए विधायक नचिकेता मंडल ने शनिवार को धरहरा प्रखंड की माताडीह पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, नाला, सिंचाई और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने खिरोदारपुर मंडल टोला, हरिजन पुस्तकालय, भोखरा भगवती स्थान, पूनम देवी आवास, बजरंगवली स्थान खिरिया टोला, दरियापुर, रघुनाथपुर मंडल टोला तथा महावीर स्थान निमिया टोला पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- इटवा पंचायत में विधायक ने किया जनसंवाद, ग्रामीणों ने बतायी बुनियादी समस्याएंग्रामीणों की समस्याएं जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने हरिजन पु...