गोंडा, जनवरी 15 -- छपिया, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर की बचत और बीमा योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा डाक व्यवसाय में वृद्धि के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उप डाकघर मसकनवा में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता देवीपाटन मंडल के अधीक्षक डाकघर एसपी राय ने की। बैठक में क्षेत्र के 48 शाखा पोस्टमास्टरों ने भाग लिया। अधीक्षक डाकघर ने शाखा पोस्टमास्टरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गांवों में जाकर सीधे ग्रामीणों से संपर्क करें और डाकघर द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। कहा कि डाकघर आज केवल डाक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम जनता के लिए सुरक्षित बचत और आर्थिक सुरक्षा का भरोसेमंद माध्यम बन चुका है। उन्होंने बचत खाता, आवर्ती जमा, मासिक आय योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.