ग्रामीणों से यूकेडी से जुड़ने का किया आह्वान
अल्मोड़ा, मई 17 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने चौसली से बार्समी तक गावों में सदस्यता अभियान चलाया। लोगों को दल की सदस्यता दिलाई। राज्य के विभिन्न मुद्दों को जनता के बीच रखे यूकेडी से जुड़ने का आह्वान किया। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से घर घर चर्चा घर घर तक पर्चा के कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान हुआ। कार्यकर्ताओं ने 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड वासियों को देने, राजधानी गैरसैण बनाने, मूल निवास 1950 लागू करने , महिलासुरक्षा, पलायन, गांव में खेती में चकबंदी जैसे मुद्दे जनता के बीच रखे। मीना देवी, लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान कमला लटवाल, शांति लटवाल, देवेंद्र लटवाल, नवीन कुमार, प्रेम सिंह, रंजीत सिंह, पान सिंह लटवाल, उमेद सिंह, रघुवर सिंह लटवाल, दीवान सिंह लटवाल आदि को सदस्यता दिलाई। यह भी पढ़ें- सतपुली में जनप्रतिनिधियों ने ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.