पीलीभीत, मार्च 1 -- माधोटांडा। माधोटांडा क्षेत्र के गांव कंजिया सिंहपुर में निकले मगरमच्छ को लेकर वन विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों से पकड़वाए गए मगरमच्छ को वन कर्मियों ने रस्सी बंधी हालत में ही डैम में छोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि टीम को फिर से भेजा गया और मगरमच्छ को पकडकर रस्सी खोलने के निर्देश दिए गए हैं। गांव के पास एक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। लोगों में इसकी दहशत फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे सामाजिक वानिकी प्रभाग पूरनपुर से वन कर्मी हर्षित और अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। कर्मियों ने पर्याप्त संसाधन और सुरक्षा इंतजाम के बिना ही ग्रामीणों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.